Tuesday, March 12, 2019

शिकायतें

मेरी भी कुछ शिकायतें रही हैं 
अब भी हैं 
और आगे भी रहेंगी, 
- जैसे तुम्हारी 
- जैसे सबों की

हम प्राणवान हैं 
और शिकायत कर सकते हैं 
या शिकायत कर सकने के कारण 
प्राणवान हैं 

अब इन दो बातों में भी 
शिकायत की पुरज़ोर संभावना है 
कोई पहली लाइन के लिए 
शिकायत कर सकता है
तो कोई दूसरी लाइन के लिए,
कई लोग दोनों लाइनों के लिए। 

शिकायतों में जीवन के बहाने हैं 
मेरे लिए, तुम्हारे लिए, सबके लिए 
इसके लिए अलग से जगह नहीं बनाते हैं  
क्यूंकि, हम ही इन शिकायतों में जगह पाते हैं। 

 "अगस्त्य" 
12/03/2019 पटना